डिबाई में एक केमिकल फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : ani
बुलंदशहर के डिबाई में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
हालाकि अभी तक इस बात की सूचना नहीं है कि यह आग कैसे लगी है और न ही जानमाल के हानी की कोई जानकारी सामने आई है।