फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना टिकट के सफर कर रहे 404 लोगों से वसूला 1.29 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सोमना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ व जीआरपी ने बिना टिकट यात्रा कर रहे 404 लोग पकड़े। उन लोगों से 1,29,275 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही उक्त यात्रियों को यूटीएस मोबाइल एप के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन के वाणिज्य कर अधिकारी हुनमान मीणा ने बताया कि रेल प्रबंधक प्रयागराज के निर्देशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते सोमवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ के साथ सोमना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

जहां पर पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग की गई। बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि पूरे दिन की कार्रवाई में लगभग 404 यात्री मिले, जिन पर टिकट नहीं थे। उनको सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही रेलवे विभाग के यूटीएस मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें