फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अधिवक्ता सहित तीन पर जालसाजी कर आरोपी को जमानत दिलाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद की अदालतों में इन दिनों फर्जी जमानतदारों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान के दौरान गिरोह का पर्दाफाश हुआ। मामले में एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों पर जालसाजी कर एक आरोपी की जमानत कराने का आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आला अधिकारियों के निर्देश पर जनपद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में जमानतदारों के सत्यापन के लिए विशेष जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नगर कोतवाली के सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के उप-निरीक्षक सुखवीर सिंह ने नगर कोतवाली में बुधवार देर शाम तहरीर दी। बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार करके आरोपी इम्तियाज की फर्जी जमानत कराई गई है।

तहरीर में नामित किए गए आरोपियों में वकील भूरा उर्फ अशोक ठाकुर निवासी गांव पबसरा थाना अगौता, एडवोकेट योगेश भारती निवासी कचहरी परिसर बुलंदशहर और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि जिस आरोपी इम्तियाज की फर्जी जमानत कराई गई है, वह पहले से ही दो गंभीर अपराधों में संलिप्त था।
विज्ञापन

पहली घटना में आरोपी इम्तियाज ने एक मई 2024 को थाना स्याना क्षेत्र में पीएनबी में आई एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर 10,000 रुपये हड़पे थे। दूसरी घटना 9 जुलाई 2024 को हुई। इसमें इम्तियाज ने इसी थाना क्षेत्र में एक महिला से कुंडल ठगने की घटना को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में थाना स्याना पर दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी इम्तियाज निवासी आजाद नगर नजदीक उस्मानिया मस्जिद थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ को थाना स्याना पुलिस ने दिनांक 23 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अब जांच में यह सामने आया कि इम्तियाज की जमानत के लिए फर्जीवाड़ा किया गया था। जेल भेजे जाने के बाद छह सितंबर 2024 को आरोपी वकील भूरा उर्फ अशोक ठाकुर और एडवोकेट योगेश भारती व अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। इन आरोपियों ने फर्जी मोहरों का इस्तेमाल किया। साथ ही उप-निरीक्षक और जमानत देने वाले व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षर करके कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपी इम्तियाज की जमानत कराई गई थी। अधिकारियों का कहना है कि वे अब न्यायालय में आरोपी इम्तियाज की जमानत निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट प्रेषित कर रहे हैं।






जांच के दौरान इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई है। दो नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई करते हुए जमानत पर बाहर आए आरोपी की जमानत निरस्त कराई जाएगी। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें