फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के चलते सलेमपुर निवासी सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बीमारी से सलेमपुर निवासी सैनिक की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर । सलेमपुर निवासी सेना के जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी चौधरी श्याम सिंह के 34 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में यूनिट 628 ईएमई बटालियन में थे। पिछले दो माह से बीमारी के चलते वह दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थे, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में बड़े दो भाई हैं जिसमें से एक उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी कर रहा है। उनकी तीन संतानों में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अंतिम संस्कार के दौरान बाबूगढ़ छावनी के सूबेदार आर राईका तथा थाना प्रभारी आनन्दवीर सिंह ने जवान को पुष्प चक्र चढ़ाकर अंतिम सलामी दी। जवान की अंतिम यात्रा में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, ग्राम प्रधान हरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र ठेकेदार, भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, पूर्व प्रधान बिजयपाल सिंह के अलावा ग्रामवासी शामिल हुये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें