फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जंक्शन मार्ग पर 47 लाख से बनेगा 625 मीटर लंबा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका की ओर से 47.85 लाख रुपये में जंक्शन मार्ग पर 625 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल व अन्य स्थानीय लोगों ने नाले का शिलान्यास किया। स्थानीय निवासी उत्तम चौधरी ने बताया कि खुर्जा जंक्शन मार्ग पर नाला नहीं होने के कारण पानी निकासी की समस्या बनी रहती है। बारिश के मौसम में मुख्य मार्ग पर जलभराव और सड़क किनारे कीचड़ की समस्या रहती है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि शहरी विकास कार्य योजना के तहत नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पंचवटी रजवाहे से जंक्शन की ओर जाने वाले गंदे नाले तक 625 मीटर सीमेंटेड लंबा नाला बनाया जाएगा। लगभग एक माह में नाला बनकर तैयार हो जाएगा। शुक्रवार को लोकार्पण के दौरान अभिषेक अग्रवाल, सचिन शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, नमन जुनेजा, राकेश वाल्मीकि, राम किशन वर्मा, पवन, दलवीर चौधरी, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें