भगवान कृष्ण के मंदिर में दिखा अजगर
ढकपुरा गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां पर सावन के पहले सोमवार को चलते सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं, मंदिर परिसर के ऊपरी हिस्से में भगवान कृष्ण का छोटा सा मंदिर है। जहां पर लोगों ने अजगर को देखा। अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो गए। तभी वन विभाग को सूचना दी गई।
12 फूट लंबा और 80 किलो था अजगर
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि अजगर 12 फुट लंबा और 80 किलोग्राम के वजन का था। वह बारिश के मौसम में जंगल की तरफ से आबादी क्षेत्र में आ गया था। उसको पकड़कर वन ब्लॉक क्षेत्र नागल के जंगलों में छोड़ दिया गया।