फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से 100 गांवों की बिजली गुल

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा/छतारी/चोला। अरनियां-छतारी क्षेत्र के करीब 90 गांवों में पिछले दो दिनों से एचटी लाइन में तकनीकी फॉल्ट से अंधेरा पसरा है। वहीं, चोला क्षेत्र के 10 गांवों में भी फॉल्ट के कारण बिजली गुल है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पावर कारपोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट दूर करने में जुटे हैं। एक्सईन ने देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु होने का दावा किया है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं बारिश के कारण एचटी लाइन में तकनीकी फॉल्ट से अरनियां-छतारी क्षेत्र के करीब 90 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अरनियां के मुनि, सारसौल, सुरजावली, ढकपुरा, रनियावली, दशहरा, दशहरी, गंगावली, घटाल, सूरतपरु, जावल, नयाबांस, जहानपुर, ऊंचागांव, क्यौलीखुर्द, अरनियां, रुकनपुर जबकि छतारी के टूड़ाखेड़ा, बरकातपुर, लालगढ़ी, त्यौरबुजुर्ग, बुढ़ासी, चौगानपुर, धौरऊ,नारऊ, सहार, सरभन्ना समेत दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। पावर कारपोरेशन के एक्सईएन आनंद पांडेय ने बताया कि बारिश से एचटी लाइन में लगे इंसुलेटर में पानी भरने से तकनीकी फॉल्ट हो गया था। इसके चलते ब्रेकडाऊन लेना पड़ा। एक्सईन की मानें को दो दिन से पावर कारपोरेशन के कर्मचारी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि देर शाम तक हर हाल में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

कस्बे में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप
रबूपुरा (सिकंदराबाद)। कस्बे में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। सर्दी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। वहीं, बिजली न आने से पेयजल तक को लोग तरस गए हैं। समस्या का कारण खुर्जा स्थित धरपा बिजली घर से खराबी होना बताया जा रहा है। कस्बे में शनिवार की रात से बिजली गुल हो गई। रविवार और सोमवार को पूरे दिन बिजली न रहने से लोग परेशान हो गए। बिजली कटौती के कारण सर्दी के मौसम में गीजर, हीटर आदि का उपयोग न करने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। बिजली न रहने से घरों में दो दिनों से पानी नहीं आया। इसके कारण लोग पीने के पानी तक को तरस गए। बिजली के बिना किसानों और व्यापारियों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एसडीओ सोनू रस्तोगी ने बताया कि खुर्जा स्थित धरपा विद्युत केंद्र पर खराबी के चलते फॉल्ट हो गया था।
विज्ञापन


सूरज ने दी राहत, ठंडी हवाओं ने सताया
बुलंदशहर/शिकारपुर। रात भर रुक-रुककर बारिश होने के बाद सोमवार सुबह आसमान साफ होने से सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लोग कांपते नजर आए। शिकारपुर में रविवार की रात क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी पड़े। ओले पड़ने से मौसम बेहद ठंडा हो गया। ओले से आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार होने के चलते कामकाजी लोग गर्म कपड़ों से ढककर काम पर निकले। वहीं, स्कूली बच्चे भी गर्म टोपी और जैकेट पहनकर ही स्कूल को निकले। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं, बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। सोमवार बाजार में लोगों ने पूरा दिन खासकर महिलाओं ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ने के साथ ही धुंध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें