फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार का पाठ पढ़ाया

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर/औरंगाबाद/ सिकंदराबाद (ब्यूरो)। राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य जितेंद्र राठी ने वर्तमान समय में छात्र छात्राओं को मानव अधिकारों की सार्थकता के विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को मानवाधिकार के जागरूकता अभियान में सहभागी बनना चाहिए। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए तृतीय वर्ष की कुनिका शर्मा ने प्रथम स्थान, ललिता बीए तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान और नफीसा बीए द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

औरंगाबाद के अमर सिंह इंटर कालेज में भी प्रधानाचार्य क ैप्टन पीके शर्मा ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रमेश चंद पांडेय, मेजर ओमवीर सिंह, अजय तिवारी, केके शर्मा, नितिन चौधरी, अनु त्यागी, विकास कुशवाहा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। सिकंदराबाद में स्वामी दयाल लॉ कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें में नौशाद अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक गौतम ने द्वितीय और गुंजन गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें