फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने किया तालाब की जमीन पर कब्जा

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। तालाब की भूमि पर कब्जा कर कांप्लेक्स बनाने के मामले की सामाजिक कार्यकर्ता चांद कुरैशी की शिकायत पर जांच बैठ गई है। जमीन कब्जा करने का आरोप एक सभासद पर है। एडीएम ने जांच एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम ने ईओ गुलावठी से मौके की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, नगर पालिका ने भी सभासद को नोटिस किया है।
विज्ञापन

चांद कुरैशी ने डीएम से शिकायत कर कहा है कि नगर में गाटा संख्या-893/3 पर जोहड़ (तालाब) दर्ज है। आरोप है कि वार्ड सात की सभासद ने नगर पालिका से मिलकर मोहल्ला नन्नू खां में सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है और यहां शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण करने की योजना है। दावा है कि जमीन बेशकीमती है और विरोध करने पर कब्जा करने वाले फौजदारी करने पर उतारू हो जाते हैं। जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस शिकायत पर एडीएम वित्त ने एसडीएम सदर को निर्माण को तत्काल रुकवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।पालिकाध्यक्ष नुसरत जहां का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। लिखित शिकायत आने पर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाएगा।

बिना नक्शा पास कराए हो रहा निर्माण कार्य
गुलावठी। तालाब की जिस जमीन को कब्जा किया जा रहा है, उसका नगरपालिका से नक्शा पास नहीं कराया गया है। नगर पालिका ईओ ने 13 अक्टूबर 2014 को पत्र जारी कर साफ किया कि सभासद लक्ष्मी देवी ने इस निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास नहीं कराया है। इस बारे में सभासद को नोटिस जारी किया गया है। पालिका लेखा लिपिक नरेश यादव का कहना है कि सभासद को निर्माण कार्य के लिए नोटिस दिया था। जिस पर सभासद अपनी फाइल जमा तो कर दी है। लेकिन फिलहाल तक निर्माण कार्य का नक्शा पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कोट्स
वर्ष 2006 में उन्होंने यह जमीन मोहल्ला नन्नू खां निवासी एक महिला से मैंने खरीदी थी। मेरे नाम जमीन का बैनामा है। नक्शा पास कराने व निर्माण कार्य के लिए फाइल नगरपालिका में जमा कर दी है। अवैध कब्जा नहीं किया है।
विज्ञापन

-लक्ष्मी देवी, सभासद, वार्ड सात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें