फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर उखाड़कर दो दुकानों में चोरी

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई ऐसी रात नहीं जाती जब चोरी की वारदात न हो। गुरुवार रात भी चोरों ने दो दुकानों के शटर उखाड़कर नगदी और सामान उड़ा दिया। दुकानदारों ने चौकी में चोरी की तहरीर दी है। चोरों ने सबसे पहले फैसलाबाद निवासी समीर पुत्र मुनाफ की सोनी बूट हाउस नामक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखे 10 जोड़ी जूते, स्टेबलाइजर को गायब कर दिया। चोर गल्ले में रखे 300 रुपये भी ले उड़े। इसके बाद चोरों ने कैलाशपुर निवासी शैलेश गर्ग पुत्र रतनलाल गर्ग की स्याना अड्डा स्थित गर्ग जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखे 10 हजार रुपये उड़ा दिए। शैलेश ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9.15 बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें