फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाया

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। प्रतिबंध के बाद भी भटौला में एक धार्मिक स्थल में हो रहे निर्माण की सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवा दिया। एसडीएम और सीओ ने निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि जब तक विवाद नहीं निपट जाता धार्मिक स्थल पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। गांव भटौला में दो वर्ष पूर्व एक समुदाय ने गांव में धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू किया था। इसे लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति पत्र मांगा था। अनुमति पत्र न मिलने पर प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया था। मंगलवार फिर से निर्माण की सूचना पर एसडीएम ने जांच टीम भेजी थी। बुधवार को सूचना मिली की धार्मिक स्थल पर निर्माण चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार यादव, सीओ चंद्रधर गौड़ ने मौके पर पहुंचकर काम रूकवा दिया।
विज्ञापन


धार्मिक स्थल पर दो गुट आमने-सामने
बुगरासी। गांव गेसूपुर में एक धार्मिक स्थल पर कराए जा रहे निर्माण को लेकर बुधवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षाें को समझाकर मामले को शांत कराया। विवाद निपटाने के लिए दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को थाने में बुलाया गया है। ग्राम गेसूपुर में जाटव समुदाय के लोग धार्मिक स्थल बनवा रहे हैं। ग्राम प्रधान हरिकिशन ने बताया कि आबादी के अंदर लगभग 100 गज जगह जाटव समाज की है। इस जमीन पर पूजन स्थल बना हुआ है, जिस पर जाटव समाज के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। बुधवार को जाटव समाज के लोग धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दे दी गई। नरसैना पुलिस ने मामले को संभालते हुए दोनाें पक्षाें के लोगाें को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें