बुलंदशहर/अनूपशहर। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा आशा यादव और सपा नेता हरेंद्र यादव ने शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्म दिन पर 76 किलो का केक काट लंबी उम्र की कामना की। सपा कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने केक काट खुशी का इजहार किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभागार में नेताजी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता आशा यादव और संचालन पूर्व मंत्री अब्दुल रब ने किया। इस दौरान सपा नेता सुनील कुमार सिंह, महेश, वीरवति, महेंद्र सिंह यादव, प्रेमवीर यादव, विनय सिंह, रवि यादव, प्रवीन, राजकुमार आदि मौजूद रहे। सपा नेता हरेंद्र यादव ने बाद में मलिन बस्ती में 101 गरीब लोगोें को कंबल बांटे। शाम चार बजे जिला अस्पताल में गरीबों को फलों का वितरण किया। सपा के जिला कार्यालय पर नेताजी के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं से नेता जी के पद चिन्हों पर चलने की हिदायत जिलाध्यक्ष हिमायत अली ने दी। विधायक मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष हिमायत अली, जिला महासचिव मुकेश यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल रब, तेजवीर सिंह, शंभू सिंह लोधी ने नेता जी संघर्ष पर प्रकाश डाल उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीज और तीमारदारों को फल बांटे। नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष खालिक अंसारी के नेतृत्व में नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। केक काटने के दौरान डा. शुजात, अतीक, वकील, नासिर, इमरान आदि रहे। अनूपशहर में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख रईस अहमद के आवास पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। दिनेश बंसल, सरफराज अंसारी, श्याममोहन रहे।
सपाइयों ने मरीजों को फल बांटे
गुलावठी/औरंगाबाद/स्याना/जहांगीराबाद/शिकारपुर/बुगरासी/सिकंदराबाद। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्मदिन पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमीरूद्दीन मेवाती एवं सपा नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद सैफी के नेतृत्व में शनिवार को फल वितरित किए। इस मौके पर तरुण अग्रवाल, शहजाद अल्वी, यूसुफ इकबाल, कबीर अल्वी, इस्लामुद्दीन मेवाती, अयूब मलिक, अमित यादव, नदीम मेवाती, शाहिद पाकिजा, करीमुद्दीन सैफी मौजूद रहे। औरंगाबाद में सपा जिलाध्यक्ष सैय्यद हिमायत अली के आवास पर जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। अफजल अली, यासीन कुरैशी, गौहर अली, अब्दुल रशीद नकवी, बाबर मियां, रियाजुद्दीन कुरैशी रहे। उधर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल्ला कुरैशी के आवास पर हुए कार्यक्रम में पूर्व नगराध्यक्ष डा. इकबाल कुरैशी, नईम कुरैशी आदि मौजूद रहे। स्याना में जन्म दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सपा महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीता आर्य, रामबाबू सभासद, अरविंद शर्मा, ललित त्रिवेदी, सीमा, ममता, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद में अजित हिमांचल, प्रेमपाल सिंह, हसीन सैफी आदि ने कार्यक्रम किया। शिकारपुर में नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी, मुजाहिर अंसारी, देवकीनंदन सैनी, हशमत, शिवशंकर शर्मा, प्रवीन कुमार, जमील, मदनलाल, गुड्डू राजा, इकबाल ने मरीजों को फल बांटे। बुगरासी में सपा नेत्री रहमन खान ने 75 कंबल व 75 किलो मिठाई बांटी।