फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्युतकर्मियों को बंधक बनाया

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी । ग्राम ईसापुर में शनिवार को बिजली का बिल बांटे जाने पर जमकर हंगामा हुआ। बिल लेकर पहुंचे दो विद्युत कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो माह का बिल वह जमा कर चुके हैं इसके बाद भी वर्तमान बिल में पुराना बिल जुड़कर आया है। कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद ग्रामीण जेई को बुलाने की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

ग्राम ईसापुर में शनिवार की सुबह विद्युत विभाग के टेक्नीशियन ग्रेड सेकेंड (टीजीटू) विजयपाल सिंह एवं पेट्रोलमैन अरुण कुमार उपभोक्ताओं के बिजली के बिल लेकर आए। ग्रामीणों को बिल बांटा जाने लगा तो हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने बिल देखा तो वे भड़क गए। गांव के ओमप्रकाश सिंह, हरिश चंद, जितेंद्र शर्मा, देवी सिंह, चंद्रवती, योगेंद्र कुमार, गुरुचरण, सुनील कुमार, मुुंशी सिंह, जतन स्वरूप, श्रवण कुमार, विजयपाल सिंह, हरनंदी आदि का कहना था कि उन्होंने पिछले दो माह का बिल जमा कर दिया है। रसीद भी उनके पास है। इसके बावजूद पिछले महीने के बिल वर्तमान बिल में जुड़े हुए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों विद्युत कर्मियों को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग के बाद भी जेई मौके पर नहीं पहुंचे।
मारपीट में कार्रवाई न होने पर गुस्सा
बुलंदशहर। मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर थाना बीबीनगर के माजरा तेजगढ़ी के ग्रामीणों शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

माजरा तेजगढ़ी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई भोपेंद्र सिंह शुक्रवार की दोपहर सैदपुर से निकल रहा था। रास्ते में एक परचून की दुकान पर कुछ लोग हथियार लेकर खड़े थे। आरोप है कि दबंगों ने उसे पकड़ लिया राशन डीलर की दुकान पर तेल बंटवाने की बात पर धमकी देने लगे। इन लोगों ने भोपेंद्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। भोपेंद्र किसी तरह जान बचाकर भागा। नरेंद्र सिंह का आरोप है कि वह शिकायत लेकर बीबीनगर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना बीबीनगर इंचार्ज को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस दौरान लोकेंद्र, चेतन, एसबी सिंह, इंद्रपाल, राजे, नेती, जगदीश, ओमवीर, राजकुमार ओर अमरजीत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें