फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला

Mon, 17 Nov 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। पहासू मार्ग स्थित बान गांव के स्पीड ब्रेकर पर सड़क पार कर रहे बच्चे (5) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया। ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बान गांव निवासी रनजीत का बेटा अभय (5) रविवार दोपहर पहासू मार्ग पर स्पीड ब्रेकर पार कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार बालू भरे ट्रक ने मासूम को कुचल दिया। बच्चे की वहीं मौत हो गई। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। परिजनों ने छतारी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ट्रक के हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल
चोला। क्षेत्र के एमआईटी संस्थान के पास गत देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने खुर्जा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। शनिवार को क्षेत्र के चचोई का रहने वाला विष्णु पुत्र हरिओम अपनी मां शांति को बाइक द्वारा खुर्जा दवा दिलवाने गया था। वहां से मां-बेटा रात्रि गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे एमआईटी संस्थान के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस की टक्कर से 2 बच्चे घायल
अनूपशहर। गांव नेता नगर से रविवार दोपहर साइकिल से अनूपशहर दवा लेने आ रहे सोनू (12) व कुमकुम (14) ब्लॉक के पास रोडवेज की टक्कर घायल हो गए। उसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें