फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चालक, छह लोगों को कुचलने की कोशिश

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे फाटक के पास सोमवार देर शाम खुर्जा से एक मैक्स वाहन दूध के कैन लेकर जेवर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास वाहन से उतरकर नशे में धुत चालक ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि लोगों के विरोध करने पर चालक ने आधा दर्जन लोगों को वाहन से कुचलने की कोशिश की। इसके चलते भगदड़ मच गई और छह लोग चोटिल हो गए। घायलों में जंक्शन निवसी मनोज, अरविंद, अशोक, सिटी स्टेशन निवासी अमित सोलंकी और राजेश शामिल है। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हंगामे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

उधर अरनियां क्षेत्र के गांव डाबर गांव निवासी पप्पन पत्नी सुमनलता और मां भगवानदेवी संग मंगलवार को टेंपो में सवार होकर खुर्जा आ रहे थे। हाइवे स्थित मीरपुर गांव के समीप विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर स्थित जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार संग फरार हो गया है।

ट्रक ने बाइक को मारी साइड, हंगामा
सिकंदराबाद। मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे गाजियाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने कोतवाली के सामने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रक की स्पीड काफी कम थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े और बाइक सवार को उठाकर किनारे किया। उधर, ट्रक को रोककर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके चलते एक तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने बीस मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हादसे में दंपति घायल
बुलंदशहर। गांव अकबरपुर में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में हापुड़ का दंपति घायल हो गया। सोमवार रात करीब 9 बजे नीलम (27) पत्नी सचिन गर्ग और सचिन (29) पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी पिलखुवा जिला हापुड़ गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी अकबरपुर के पास गुलावठी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें