फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से 3 झुलसे

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। कलंदरगढ़ी गांव के पास रजवाहे के किनारे मंगलवार दोपहर एक घर में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग बुझाने में तीन लोग झुलस गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर में रखे बर्तन और अन्य सामान काफी दूर जा गिरा। बताया गया है कि गैस का रिसाव होने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। सूचना देने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड के पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

कलंदरगढ़ी निवासी भूदेव गांव के बाहर रजवाहे के किनारे घर बनाकर परिवार समेत रहता है। मंगलवार को भूदेव घर से बाहर गया था और बच्चे स्कूल गए थे । भूदेव की पत्नी विमलेश ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस की तेज बदबू आई। जब तक वह कुछ समझ पाती कि तब तक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही विमलेश चिल्लाते हुए घर के बाहर भागी। सिलेंडर की आग से छप्पर और स्कूटर धू-धूकर जलने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और घर जमींदोज हो गया। विस्फोट से घर में रखे बर्तन करीब तीस फीट दूर जा गिरे। विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने बुझानी शुरू कर दी। इस दौरान सारंगपुर निवासी राशिद, कलंदरगढ़ी निवासी मुकेश और विवेक आंशिक रुप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। आग के कारण भूदेव का पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। पीड़ित भूदेव ने तहसील प्रशासन से सिलेंडर फटने से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें