खुर्जा। पशु चोरों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को गवां में बीस गावों की पंचायत बुलाई। पंचायत में पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी का गठन हुआ है।
गवां निवासी रामकुमार की 13 अक्टूबर को भैंस चोरी कर गांव के एक युवक ने मीट फैक्ट्री में बेच दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसका खुलासा होने पर ग्रामीणों ने पंचायत में आरोपी युवक से 50000 रुपये जुर्माना देने को कहा था। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत में युवक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जुर्माना देने की हामी भरी थी, लेकिन बाद में युवक ने पंचों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इसी से गुस्साए मूड़ाखेड़ा, नगला, चीती, फतेहपुर, फतेहगढ़ी, कलेना, वाड़ा, रामबास, पचगाई, कलाखुरी, बिजलीपुर, सेंहडा फरीदपुर समेत बीस गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को गवां में पंचायत की। पंचायत में हर गांव के दो सदस्यों को लेकर एक कमेटी का गठन हुआ।