फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में अतिक्रमण पर चला ‘डंडा’

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पीएसी और पुलिस बल की मौजूदगी में गांधी रोड, कॉलेज रोड, ढोरी मोहल्ला मार्ग पर से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान व्यापारियों की सीओ और एसडीएम से नोकझोक भी हुई। प्रशासन बुधवार को भी नगर में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्र प्रकाश, सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसएचओ सुधीर त्यागी, पुलिस बल के साथ गांधी रोड बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचे। फुटपाथ खाली कराया। इसके बाद प्रशासन ने कॉलेज रोड पर अभियान चलाया तो व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और तख्त, होर्डिंग्स और दुकानों के बाहर की रैंप तोड़ डाली। यही नहीं प्रशासन ने होर्डिंग्स और तख्त ट्रैक्टर में भरवा कर पालिका कार्यालय में रखवा दिया। यही नहीं प्रशासन ने ठेली वालों पर एक जगह खड़े न होने की चेतावनी भी दी। एसडीएम इंदू प्रकाश का कहना है कि बुधवार को नगर में दोबारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारी पहले ही अपना सामान हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें