फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/अनूपशहर। कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय.., किरपा करिहें छठ माई.. जैसे गीत पूर्वांचल समाज को लोगों में नई ऊर्जा का संचार कर रहे थे। सोमवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरूआत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने के बाद लोग छठ माई की भक्ति में लीन हो गए। अब व्रती मंगलवार को खरना, बुधवार को अस्ताचल तथा बृहस्पतिवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ माई के व्रत का समापन करेंगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद और सरकारी कॉलोनी में काफी संख्या में लोग विहार और पूर्वांचल के नौकरीपेशा रहते हैं। हर साल छठ पर्व मनाने के लिए उन लोगों ने तालाब, पोखर आदि बनाए हैं। जहां काफी संख्या में लोग अस्ताचल और उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करते हैं। इस वर्ष भी छठ पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार से नहाय खाय छठ व्रत का प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को खरना के दूसरे दिन काफी संख्या में लोग शाम के समय छठ माता की पूजा अर्चना करेंगे और डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। बृहस्पतिवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। तहसीलदार अजय अंबष्ठ ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पूजा स्थल की साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। साफ-सफाई को लेकर जो भी कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें