फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छठ की बारी, फिर मारामारी

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। त्योहारी सीजन में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था ने लोगों को रुला कर रख दिया है। अब छठ के कारण लोगों की भ्ाीड़ और वाहनों के दबाव से सड़कें जाम होने लगी हैं, ट्रेनों में भी मारामारी मची है। रविवार को हाईवे पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। वाहन घंटोें रेंगते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ी। लोगों को काफी दिक्क्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को जिला जेल से लेकर सिकंदराबाद और बुलंदशहर से खुर्जा तक हाईवे पर जाम में वाहन फंस गए। आधे घंटे का सफर लोगों ने तीन से चार घंटे मेें तय किया। इसी तरह शिकारपुर बाईपास, अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा, काली नदी रोड, काला आम, चांदपुर रोड सहित दूसरे कस्बों में भी वाहनों की लगी रहीं। भीड़ के चलते लोग बसों की छत पर सफर करते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर भी बुरा हाल रहा। छठ के चलते यात्रियों की भीड़ जमकर उमड़ी। सीट न मिलने के कारण लोगों ने कोच के गेट पर लटककर यात्रा की। धक्का-मुक्की के चलते महिलाओं, युवतियों और बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता ही नहीं मिल पाया।

छठ की खरीदारी में जुटे लोग
बुलंदशहर। छठ पर्व के लिए बजार में पूजन की सामग्री को लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। बुलंदशहर में छठ पूजा गंगनहर बलीपुरा के स्नान घाट पर मनाई जाती है। छठ पूजा कमेटी जिला बुलंदशहर के अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यहां बिहार और पूर्वांचल के हजारों लोग नौकरी करते हैं। वह सभी परिवार सहित छह पूजा का अनुष्ठान रखती हैं। छठ पूजा 29 अक्टूबर को सायं तीन बजे से 30 अक्टूबर की सुबह आठ बजे तक बड़ी गंगनहर बलीपुरा के स्नान घाट पर होगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों ने जाम लगाया
शिकारपुर। प्राइवेट बस के स्टाफ द्वारा पीटे जाने के विरोध में रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने हाईवे पर तिरछी बस लगाकर जाम लगा दिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे जहांगीराबाद चुंगी पर साइड लेने के दौरान बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज के चालक और प्राइवेट बस के चालक के बीच झगड़ा हो गया। प्राइवेट बस के स्टाफ ने रोडवेज बस के चालक की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर चालक और परिचालक ने बस को जहांगीराबाद चुंगी पर तिरछा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें