फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर अड्डे पर ट्रक खराब, लगा जाम

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। पॉटरी नगरी में शनिवार सुबह से लोग जाम लगने पूरे दिन परेशान रहे। जेवर अड्डे चौराहे पर खराब हुए ट्रक के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद लाठियां भांजकर जाम खुलवाया। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पॉटरी नगरी का जाम रोज का सिरदर्द बन चुका है। शनिवार को भी नगर स्थित कबाड़ी बाजार चौराहा, सुभाष रोड, ककराला, खुर्जा गेट, गांधी रोड और जेवर अड्डा चौराहा पर जाम लग गया। जेवर अड्डा चौराहे पर ट्रक खराब होने से जाम और भी भीषण हो गया। जाम के चलते गांधी रोड से कबाड़ी बाजार तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई। जाम में फंसकर बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद लाठियां भांजते हुए जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें