फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने किया बहनों को परेशान

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/गुलावठी। भैया-दूज पर सड़कों का जाम भाई और बहन को एक-दूसरे के घर पहुंचने में खासा रोड़ा बना। कई लोगों का तो पूरा दिन हाईवे पर बी गया। वे शाम को बहन से टीका करा सके। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शनिवार को गुलावठी में बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। वाहन रेंगते नजर आए। जाम का कारण सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण था। पुलिस को जाम खुलवाने में पशीने छूट गए। किसी तरह भाई के घर पहुंचकर बहन टीका किया और भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की। जाम बुरा हाल सिकंदराबाद हाईवे पर भी रहा। यही नहीं अंदरूनी मार्गों पर भी जाम की स्थिति रही। भाई-बहनों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी सवारी वाहन रेंगते रहे। आधे से एक घंटे का सफर पूरा करने में तीन से चार घंटे लग गए।
विज्ञापन


बदइंतजामी : बहनों को नहीं मिलीं बसें
बुलंदशहर/खुर्जा/बुगरासी। भैया-दूज पर अतिरिक्त बसों का दावा करने वाले रोडवेज के सभी दावे फेल हो गए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई। बहनों को भाई के घर तक पहुंचने के लिए बसें तक नहीं मिलीं। इसका फायदा डाग्गामार वाहनों ने उठाया और मनमाना किराया लिया। रोडवेज डिपो की करीब 60 बसें और 23 अनुबंधित बसें लगातार संचालित रही, मगर भीड़ होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई।
बसों में यात्रियों को खिड़की पर लटककर और छत पर यात्रा करते देखा गया। बुलंदशहर, खुर्जा, डिबाई, पहासू, आहार, जहांगीराबाद, स्याना, गुलावठी, बीबीनगर, सिकंदराबाद, नरौरा, और औरंगाबाद क्षेत्र की सड़कों पर जमकर भीड़ देखी गई। पहासू अड्डा, रोडवेज सिंकराबाद में डग्गामार वाहनों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें