फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों-झालरों से जगमगाया शहर

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/ककोड़/रबूपुरा। झिलमिलाती झालरें, टिमटिमाते दीपक और आकाश को भेदती आतिशबाजी। इनसे फूटती थी खुशियों की फूलझड़ी। दिवाली पर ऐसा ही माहौल दिखाई दिया। इसके साथ लोगों ने लक्ष्मी की श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा की। लोगों ने पटाखे जलाए। बृहस्पतिवार को दिन छिपते ही घर के आंगन और द्वार दीपकों से सज गए। घर-घर में लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों से मंदिर सजाया गया। मिष्ठान, खील, बतासे और गिफ्ट आदि का खूब आदान-प्रदान हुआ। उधर, सिकंदराबाद में लोगों ने पटाखे, फुलझड़ियां चलाकर त्योहार का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


भैया दूज आज, बहनें करेंगी भाई को तिलक
बुलंदशहर। भैया दूज शनिवार को है। इस दिन बहनें भाई को तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी। इसके लिए बहनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वह अपने भाई के घर सुबह से ही पहुंचने लगेंगी। बत दें कि भैया दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। भैया दूज के दिन बहन रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके बेहतर भविष्य की प्रार्थना करती है। भाई बहन को उपहार भी देते हैं। भैया दूज के लिए बहनों ने भाई को तिलक करने और उसके लिए मिष्ठान और नारियल आदि देने के लिए खरीदारी कर ली। शुक्रवार को बाजार में बहनों की काफी चहल-पहल रही।

बहनों को मिलेंगी लगातार रोडवेज बसें
बुलंदशहर/नई दिल्ली। भैया दूज पर बुलंदशहर रोडवेज डिपो की 63 और 23 अनुबंधित बसें लगातार संचालित रहेंगी। सहायक क्षेत्र अधीक्षक एसपी सिंह ने दावा किया कि भैया दूज पर सभी बसों का संचालन समय पर लगातार चलता रहेगा। वहीं दिल्ली प्रशासन ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।
विज्ञापन


पांच करोड़ के पटाखे राख
दिवाली पर करीब पांच करोड़ के पटाखे राख हो गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की गलियाें और आंगन आतिशबाजी के कचरे से पट गई। बृहस्पतिवार देर रात तक आतिशबाजी की बिक्री हुई। दुकानदारों ने दो से तीन गुनों दामों में पटाखे बेचे।

दिनभर चला बधाई का दौर
दिवाली पर बधाई देने के लिए मोबाइल और इंटरनेट भी व्यस्त रहे। कई-कई बार मोबाइल मिलाने पर दूसरे मोबाइल से संपर्क हुआ तो इंटरनेट से दूर-दराज राज्यों और विदेश में बैठे रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करना भी परेशानी भरा रहा। पूरे दिन लोगों के मोबाइल की रिंग बजती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें