बुलंदशहर/खुर्जा। मंत्री आजम खां का निजी सचिव बनकर थाने में बंद एक व्यक्ति को छुड़ाने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। एसपी देहात ने खुद फर्जी निजी सचिव समेत दो युवकों के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दोनों को गिरफ्तार करा दिया है।
एसपी देहात अशोक कुमार शुक्ला ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 16/17 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि सपा सरकार में मंत्री आजम खां के यहां से फोन आया है। फोन करने वाले ने कहा कि सिकंदराबाद पुलिस ने किसी इरशाद नाम के युवक को उठा लिया है और छोड़ नहीं रही है। आप तुरंत 8006215400 से बात कर लें। यह आजम खां के निजी सचिव का नंबर है। जब फोन करने वाले से कहा गया कि एसएसपी लखनऊ मीटिंग में गए हैं तो और भी गलत अल्फाज प्रयोग करते हुए धमकाने लगा। जब उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम धर्मेंद्र यादव बताया। जब इस नंबर की जानकारी जुटाई तो पता चला कि फोन नाजिम के नाम से है और उसका दुरुपयोग धीरज शर्मा कर रहा है। दोनों गुलावठी के रहने वाले हंै। दोनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
कोट्स
आरोपी युवकों ने सरकारी कर्मचारी को धमकाने का अपराध किया है। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया है। ये लोग जिस युवक इरशाद को छुड़ाने का दबाव बना रहे थे, वह लड़की छेड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
अशोक कुमार शुक्ला-एसपी देहात