फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो का घर खंगाला

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। ईदगाह मार्ग पर खीरखानी कालोनी में सोमवार रात चोरों ने स्याना में तैनात कानूनगो के घर से जेवर और कैश पर हाथ साफ कर दिया। चोर कानूनगो की दोनाली लाइसेंसी बंदूक भी ले उड़े। घटना के समय परिवार रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में गया था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ईदगाह रोड स्थित खीरखानी कालोनी में स्याना तहसील में तैनात कानूनगो जमालुद्दीन का परिवार रहता है। सोमवार रात कानूनगो परिवार के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। मंगलवार शाम घर लौटने पर घर ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने घर में अंदर जाकर देखा तो करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, 32000 रुपये कैश समेत लैपटॉप, टेबलेट, दो सेलफोन और दुनाली लाइसेंसी गायब थी। घटना से लोगों में पुुलिस के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें