फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 7.70 लाख ठगे

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव निठारी में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 7.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला को नामजद कर पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोला चौकी क्षेत्र के गांव निठारी निवासी नईम पुत्र फैमउद्दीन ने बताया कि उसके पास कुछ खाली जमीन पड़ी थी। जिस पर गांव की ही एक महिला सोनिया शर्मा और पांच अज्ञात लोगों ने मोबाइल टावर लगवाने का वादा किया था। इसके लिए शुरुआत में सिक्योरिटी के नाम पर उससे 7.70 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि जब रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने रिपार्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें