फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर से 50 हजार रुपये लूटे

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। रेलवे स्टेशन के पास हुसैनपुर मार्ग पर सोमवार तड़के तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर से करीब 50 हजार रुपये और बाइक लूट ली। घटना के पास सीओ और एसओ ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मोहल्ला करनपुरी स्थित एसकेएस माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के संगम कलेक्शन मैनेजर संजीव कुमार ग्राम हुसैनपुर में कलेक्शन के लिए बाइक से जा रहे थे। संजीव के अनुसार उन्होंने गुलावठी में चार स्थानों से कैश लिया। उनके बैग में 50 हजार रुपये थे। रेलवे स्टेशन के निकट तीन बदमाशों ने उन्हें बाइक पर डंडा मारकर रोका। एक बदमाश ने उनके पेट पर तमंचा, दूसरे ने गर्दन पर चाकू रखा और कैश से भरा बैग छीन लिया। तीनों बदमाश उनकी बाइक भी ले गए। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और एसओ राम सेन सिंह वहां पहुंचे। संजीव निवासी सिंभावली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

मंदिर से लौट रही महिला से जेवर लूटे
खुर्जा। सबारान पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को एक तांत्रिक ने महिला को झांसा देकर लूट लिया। महिला ने तहरीर दे दी है। नयागंज निवासी लक्ष्मी सोमवार शाम तेलियाघाट मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थीं। रास्ते में महिला को एक तांत्रिक मिला और उसने महिला को उसके बेटे की बीमारी को ठीक करने का झांसा दिया। रास्ते में ही तांत्रिक ने धूपबत्ती का धुआं सुंघा महिला से सोने की दो अंगूठी, कुंडल, चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें