फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में एडमिशन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने तहसलीदार को ज्ञापन दिया है। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अमर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य के कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीए, बीएससी कृषि व एमएससी कृषि में सैकड़ों छात्र एडमिशन से वंचित हैं। सूचना पर नायाब तहसीलदार सुधीर कुमार और एसओ औरंगाबाद विजय बहादुर सिंह छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याऐं सुनी। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव द्वारा कॉलेज प्राचार्य को छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनने के निर्देश देने के बाद भी प्राचार्य एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे तो छात्रों की प्राचार्य से नोकझोंक हुई। भूख हड़ताल में कृष्णपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंदा, नितिन, दुश्यंत, टिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें