फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम , दिनभर परेशान रहे लोग

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एनएच-91 शनिवार को पूरे दिन जाम से हांफ उठा। दीवाली नजदीक होने से अचानक हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। रही सही कसर बीच मार्ग पर खराब हुए ट्रक ने पूरी कर दी। पूरा दिन ट्रैफि क नियंत्रण करते-करते पुलिस के भी पसीने छूट गए। दीपावली और अन्य त्योहारों के नजदीक आने से लोगों का घर पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार को एनएच 91 पर सुबह से ही वाहनों को दबाव बढ़ गया। सुबह से लेकर रात तक लोग जाम में फंसे रहे। गुलावठी रोड, जेवर रोड, दनकौर रोड समेत हाइवे पर दिन वाहनों की लंबी लाइन दिखाई दीं। वहीं एक खराब ट्रक फंसने से स्थित और भी गंभीर हो गई। आधे घंटे का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे लग गए। उधर, बुलंदशहर में शहर के मुख्य मार्ग और गलियाें में अतिक्रमण से जाम की समस्या पर अधिकारी चिंतित हैं। शनिवार को एसपी सिटी और एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने व्यापारियों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें