अनूपशहर। जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर में सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबाल चैंपियनशिप का गुरुवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव और भारतीय हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडे ने सीबीएसई झंडा फहराकर और सफेद कबूतर उड़ाए।
मुख्य अतिथि आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि भारत में खेलों का बड़ा महत्व है, हाल के एशियाई खेलों में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होेंने अन्य अतिथियों के साथ टूर्नामेंट पत्रिका का विमोचन भी किया। प्रिंसिपल टी दास गुप्ता ने कहा कि विद्यालय को दूसरी बार चैंपियनशिप के आयोजन का अवसर मिला है। जेपी ग्रुप के शिक्षा उपाध्यक्ष एमपी शर्मा, प्रबंधक कमांडर एसजे सिंह ने भी चैंपियनशिप की सफलता की कामना की। सीबीएसई पर्यवेक्षक संजीव शर्मा हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। इस दौरान बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम व मार्शल आर्ट तथा पीटी का शानदार प्रदर्शन कर अतिथियों से प्रशंसा अर्जित की। चैंपियनशिप में बिहार के नालंदा, मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गजरौला आदि जगहों से आई अंडर 19 और अंडर 14 ग्रुप की बायॅज व गर्ल्स की करीबन 32 टीमें भाग ले रहीं हैं। ईशा दास गुप्ता, कल्पना शर्मा रहीं।