फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार रात एक बेटे ने बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में बड़े भाई ने आरोपी छोटे भाई, भतीजे और तीन रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद से आरोपी गांव से भाग गए हैं।
विज्ञापन

एसएचओ जेवर सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गोविंदगढ़ में किसान राधाकृष्ण (70) बड़े बेटे गुलवीर के साथ रहता था, जबकि उसका छोटा बेटा सुरेश अलग रहता था। पुलिस की मानें तो कुछ दिन पूर्व राधाकृष्ण ने लाखों रुपये कीमत की ग्यारह बीघा भूमि बेची थी, लेकिन उसने सुरेश को एक रुपया भी नहीं दिया। इसी के चलते बाप-बेटे में तकरार चल रही थी। आरोप है कि बुधवार रात कहासुनी होने के बाद सुरेश ने बेटे कृष्णा और तीन सालों के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से पिता की गर्दन में गोली मार दी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। गुलवीर ने भाई सुरेश, भतीजे कृष्णा, गाजियाबाद जनपद के पिलखुआ थाना अंतर्गत जटपुरा निवासी तीन साले सुरेंद्र, अनिल, रामू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बुजुर्ग की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें