सिकंदराबाद। गाजियाबाद की तर्ज पर अब क्षेत्र में भी आपरेशन स्माइल शुरू कर दिया है। इसके तहत लापता हुए बच्चों को ढ़ूढ कर उनके परिजनों से मिलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए टीम तैयार की गई है। थानों में गायब हुए बच्चों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद उन्हें ढूंढने का काम शुरू किया जाएगा। होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे बच्चों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
ताकि उन्हें परिवार के पास भेज दिया जाए। आपरेशन स्माइल के तहत एक निरीक्षक के साथ एसओजी की टीम बनाई गई है। जो इस पर काम कर रही है। सीओ सिकंदराबाद चंद्रधर गौड़ का कहना है कि आपरेशन स्माइल के तहत लापता बच्चों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टीम बनाकर तेजी के साथ काम किया जा रहा है।