खुर्जा। जंक्शन रोड स्थित गांव टैना के पास जेवर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे मासूम को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है। पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी पान किशन पॉटरी में काम करता है। उसकी बेटी बबीता और उसका छह वर्षीय बेटा सुजॉय उसके साथ रहते थे। शनिवार दोपहर सुजॉय खेलते-खेलते सड़क पर चला गया। इसी दौरान जेवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज ने मासूम सुजॉय को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ को आता देख चालक बस छोड़कर भागने लगा, हालांकि कोतवाली पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सुधीर त्यागी का कहना है कि परिजनों की तहरीर आने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
टैंकर की टक्कर से फौजी घायल
ककोड़(सिकंदराबाद)। पारसौल निवासी राहुल कुमार पुत्र घनेंद्र सिंह सूरतगढ़ स्थित सेना में तैनात है। रविवार को राहुल को अपने ड्यूटी पर सूरतगढ़ लौटना था। शुक्रवार रात राहुल अपने ससुराल बुढ़ाना बाइक से जा रहा था। सिकंदराबाद-झाझर हाइवे स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल के निकट टैंकर ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी।
बस-कैंटर भिड़ंत में 10 जख्मी
गुलावठी। हापुड़ मार्ग पर शिवांग पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज की अनुबंधित बस और कैंटर की भिड़ंत में 10 लोग जख्मी हो गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियांे को वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।