फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। सबारान चौकी क्षेत्र के गांव सीकरी के जंगलों में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को यहां पर फेंका है। सफेद शर्ट और नेकर पहने अधेड़ की शिनाख्त मंगलवार शाम तक नहीं हो पायी थी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ खुर्जा सुधीर त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह सीकरी गांव के जंगलों में करीब 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। इसके अलावा शव कई दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव सीकरी के जंगलों में फेंका गया है। शव मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की है। पुलिस और ग्रामीणों को यह भी आशंका है कि किसी दूसरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपने क्षेत्र में शव मिलने पर सीकरी के जंगलों में फेंक दिया है। शव पर किसी जानवर के काटने के निशान जैसे भी प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें