फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से बंद करेंगे स्कूल-बाजार

Tue, 16 Sep 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में डकैती की वारदात के बाद व्यापारी और अधिवक्ता सोमवार को पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर बरसे। पुलिस पर उगाही में मशगूल रहने का आरोप लगाते हुए डकैती का खुलासा न होने पर 18 से बाजार-स्कूल बंद कर और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस के खिलाफ हल्ला बोला। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि शहर के बीचोबीच डकैत वारदात को अंजाम देकर निकल गए। समय रहते सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। अधिवक्ताओं ने कहा कि भर्ती होने के तुरंत बाद पुलिसकर्मी धन उगाही में जुट जाते हैं। उनका जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि मौका-ए-वारदात के समय जिले की नाकेबंदी के किए गए एसएसपी के दावे हवा-हवाई थे। पुलिस की तफ्तीश सीसीटीवी कैमरों पर ही टिकी हुई है। रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे आईजी जोन आलोक शर्मा द्वारा शोरूम संचालक से किए गये ऊल-जलूल सवालों पर नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ता और व्यापारियों ने कहा कि आईजी का यही कहना बाकी रह गया था कि अपनी सुरक्षा खुद करें। व्यापार मंडल के पदाधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद डरे व्यापारी शाम 6 बजे ही दुकानें बंद कर रहे हैं। एक भी नेता ने इस मुद्दे पर बयान तक नहीं दिया। व्यापारियों ने आईजी-डीआईजी के चार-पांच दिन बाद आने पर भी गुस्सा जताया। बाद में अधिवक्ता और व्यापारी एसएसपी से मिले। उन्होंने 18 सितंबर से पहले डकैती के खुलासे की मांग की इसके बाद व्यापारियों ने बाजार-स्कूल बंद रखने और अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अफसर वारदात के खुलासे में लगे हुए हैं। जल्द ही पुलिस को कामयाबी हाथ लगेगी। बदमाशों को पकड़कर माल की बरामदगी की जाएगी।

डीआईजी बोले-डकैतों से वसूली जाएगी पाई-पाई
बुलंदशहर। एलएम ज्वैलर्स के शोरूम में पड़ी डकैती बाद वरिष्ठ पुलिस अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचने में तीन-चार दिन लग गए। तीन दिन बाद आए आईजी मेरठ आलोक शर्मा के एक दिन बाद डीआईजी के सत्यनारायण सोमवार को बुलंदशहर पहुंचे। वहां उन्होंने घटनास्थल का दौराकर पीड़ित ललित मोहन गुप्ता को डकैतों से पाई-पाई वापस कराने का आश्वासन दिलाया। सोमवार दोपहर करीब 1.50 मिनट पर डीआईजी के सत्यनारायण घटना स्थल पर पहुंचे। उनसे मिलने पहुंचे व्यापारियों ने इतने दिन बाद पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस द्वारा व्यापारियों से अभद्र व्यवहार करने पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और जल्द वारदात के खुलासे की मांग की। डीआईजी ने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करता है और उसकी शिकायत पर एसएसपी कार्रवाई नहीं करते हैं तो वह लिखित में कुछ लोगों के हस्ताक्षर कराकर मेरे पास शिकायत कर सकते हैं। वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने व्यापारियों और ललित मोहन गुप्ता को आश्वासन दिया कि वे जांच कर रही सभी टीमों के संपर्क में हैं। पुलिस सतीश को जेल से रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी। बदमाशों की गिरफ्तारी कर पाई-पाई बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें