फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! खाता खाेलने के लिए भी हो रही वसूली

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जन-धन योजना के तहत बैंकों में खाता खोलने के लिए बैंकों में धनराशि ली जा रही है। बिलसूरी और आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंकों में लोगों के फ्री खाते खोले जा रहे हैं, लेकिन बिलसूरी स्थित एसबीआई में खाते खोलने के लिए 500-600 रुपये मांगे जा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और बैंक अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष गजेंद्र , रिंकू, रूपवती, हरदेश, राजवती, शिवकुमार, मोनू, तरुण, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें