फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीने वाले से मेरा सलाम कहना..

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मदीना मनव्वरा में पहली बार हाजी मनचाहे पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे। हज कमेटी मदीना में स्टॉल लगाकर हाजियों को व्यंजन मुहैया कराएगी। दिल्ली से 27 अगस्त को मदीना जाने वाली पहली फ्लाइट में ही बुलंदशहर के 35 हज यात्रियों का टिकट कन्फर्म हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बुलंदशहर के इतने यात्रियों को पहली ही फ्लाइट में जगह मिली हो। टिकट कन्फर्म होने वाले हज यात्रियों के परिचित बस यही कह रहे हैं कि मदीने वाले से मेरा सलाम कहना...।
विज्ञापन

हज कमेटी ने मुसाफिरों के लिए जो गाइडलाइन जारी की हैं उसके अनुसार यात्री अपने साथ 35 किलो सामग्री ले जा सकेंगे। लौटने पर सामान की सीमा 45 किलो रखी गई है जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रत्येक हाजी को 10 लीटर आब-ए-जमजम की केन दी जाएगी। अभी तक हाजी या तो होटल का रुख करते थे या खुद ही खाना पकाते खाते थे, लेकिन इस बार हाजियों को क्षेत्र के हिसाब से डिश परोसी जाएगी। वेस्ट बंगाल के हाजियों को मछली और चावल आदि डिश दी जाएगी।

हाजियों को मिलेंगे व्यंजन
चिकन कोरमा, मटन कोरमा, कोफ्ता, कबाब, अंडा करी, चिकन बिरयानी, नान, चपाती, रोस्टेड चिकन, तंदूरी चिकन, सलाद (खीरा, प्याज, टमाटर, चुकंदर, पत्तागोभी, हरी मिर्च, नीबू आदि )। वहीं, पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए मछली और चावल का इंतजाम है।
विज्ञापन


यह सामग्री ले जा सकेंगे
35 किलो सामान में पहनने के कपड़े, दो अहराम, दो जोड़ी चप्पल (दो पट्टी वाली) नजर के दो चश्मे, सुई, धागा, बटन, 10 मीटर रस्सी, दो चादर, दवाइयां, डाक्टर का पर्चा, खाद्य सामग्री आदि ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें