फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार स्कूलों को नोटिस जारी

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सहारनपुर की घटना की पुनरावृत्ति जिले में न हो इसको लेकर विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को डीआईओएस और बीएसए ने करीब एक हजार स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सहारनपुर की घटना की जिक्र करते हुए स्कूल वाहन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने एवं संबंधित सर्टिफिकेट रखने के निर्देश दिए हैं। एक प्रारूप भी स्कूल प्रिंसिपलों को भेजा गया है। ऐसा न होने पर वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सहारनपुर क्षेत्र में स्कूली वाहन में तीन बच्चे जलकर मर गए थे। इस घटना से जिला प्रशासनिक हलके में भी हड़कंप मच गया। डीएम ने आनन फानन में समिति गठित कर फर्जी वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीआईओएस ने गुरुवार को 344 माध्यमिक स्कूल, 80 डिग्री-तकनीकी, 45 सीबीएसई और एक आईसीएसई स्कूल को नोटिस जारी किया। बीएसए ने 500 से अधिक मान्यता प्राप्त प्राथमिक-उच्च प्राथमिक और इंग्लिश मीडियम स्कूलों को नोटिस जारी किया। नोटिस में उल्लेख है कि सहारनपुर की घटना के बाद डीएम ने समिति गठित कर दी है। समिति द्वारा वाहन चेकिंग कर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जांच में ये सर्टिफिकेट नहीं मिलता है तो सीज कर दिया जाएगा।

बच्चों को जानवरों की तरह ढो रहीं कैब
खुर्जा। पॉटरी नगरी के निजी पब्लिक स्कूल संचालक नौनिहालों की जिंदगी को ताक पर रख नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि बच्चों के पैरेंट्स से स्कूल संचालक स्कूल वैन समेत अनेक सुविधाएं देने के नाम पर मोटी फीस ले रहे हैं, जबकि सुविधा के नाम पर बच्चों को जानवरों की तर्ज पर स्कूल वैन में भर कर ले जाया जा रहा है। खुर्जा एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही स्कूल वैन और कैब के खिलाफ अभियान चलेगा। यदि बिना फिटनेस और ओवर लोडिंग वैन दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ की भी खोली पोल
नोटिस में उल्लेख है कि जानकारी मिली है कि आरटीओ की बिना परमिशन व बिना फिटनेस प्रमाण पत्र सड़क पर दौड़ रहे हैं। वाहन चालक-मालिकों द्वारा प्रतिबंधित गैस का प्रयोग किया जा रहा है, जोकि अवैध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें