सिकंदराबाद। काका कालेज में हवन के साथ सोमवार को शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। कालेज स्टाफ के साथ छात्राओं ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी। वहीं, कालेज में पहले दिन छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपना अनुभव आपस में बांटे।
काका कालेज में सोमवार को बीए और बीएड 2014-15 सत्र का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित सच्चिदानंद पांडेय और अशोक दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। कालेज के निदेशक डा. आनंद सिंह समेत स्टाफ और कालेज की छात्राओं ने यज्ञ में आहुति दी। उधर, सत्र के पहले दिन छात्राओं में काफी खुशी दिखाई दी। पहले दिन छात्राओं ने अपने नए दोस्तों से मिलकर परिचय का आदान-प्रदान किया। निदेशक डा. आनंद सिंह ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीपी सिंह, एलबी सिंह, प्रीती यादव, गीता शेखावत, श्रष्टि पंडित, सुनीता, अरुणा सिंह आदि स्टाफ तथा छात्राएं मौजूद रहे।
जेपी विवि में भी प्रथम सत्र का शुभारंभ
अनूपशहर। जेपी विवि का प्रथम सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान आयोजित समारोह में जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने छात्रों से कहा कि साइंस ने बहुत प्रगति की है, उसका सद्पयोग करना है। गुणवत्ता, संस्कार युक्त शिक्षा के लिये अनूपशहर का नाम पूरे देश में हो उनका यही लक्ष्य है। पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुधीर अग्रवाल ने कहा कि जेपी विवि अनूपशहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा ने जेपी गौड़ से कहा कि वह नगर के विकास के लिये उनके कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। जेपी ग्रुप के चेयरमैन मनोज गौड़ सहित ग्रुप के डायरेक्टर, उनके परिजनों ने इंजीनियरिंग कक्षाओं के पहले सत्र के शुभारंभ पर हुए हवन में आहुतियां दीं। वहां पर सुनील शर्मा, सनी गौड़, एनसी शर्मा, जगदीशसरन, पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग, चेयरपर्सन मंजू शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, रतनचंद जैन, डा. सुधीर अग्रवाल, हैप्पी, एसजे सिंह, एसपीएस तोमर, डा. केपीसिंह, टी दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।