फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से रेप की कोशिश

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रामघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम खेत पर ले जाकर पांचवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आने के बाद एक अन्य मामला सामने आया है। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ खेत पर ले जाकर रेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आए गांववालों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अशोक पुत्र चतर सिंह शनिवार शाम गांव की आठ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बच्ची के साथ मारपीट की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम रहे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कोट्स
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। - रामसेन सिंह, कोतवाल देहात
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी की कोशिश
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही किशोरी से दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। पीड़िता के परिजनों ने जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां शनिवार देर शाम खेत पर जा रही थीं। आरोप है कि खेत में पहले से ही मौजूद एक 16 वर्षीय किशोर ने एक किशोरी को हाथ पकड़कर खींच लिया और दरिंदगी की कोशिश की। इस पर दूसरी किशोरी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे किशोर के परिजनों ने घायल को नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अजय यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी से छेड़छाड़ पति का सिर फोड़ा
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र में पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों ने विरोध करने पर लाठी-डंडे और सरियों से पति का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लड़के उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखते हैं। 30 जुलाई को वह और उसकी पत्नी डॉक्टर के यहां से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मनचलों ने पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचलों ने लाठी-डंडे और सरिये से उसका सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत पर दबंगों ने उसकी दोनों बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दी है। इसके चलते उसे बेटियों का स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें