फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़त पर डांस में भिड़े बराती-घराती, जमकर तोड़फोड़

Fri, 04 Jul 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसैना। थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में चढ़त के दौरान नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि घरातियों और बारातियों में जमकर लात-घूंसे चले। घरातियों ने बारातियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस के पहरे में दुल्हन विदा हुई। बुधवार रात खंदोई निवासी धर्मपाल की लड़की नीतू की बारात हापुड़ जिले के गांव सपनावत से सतपाल के पुत्र मोहित की आई थी। बताया गया कि घराती और बराती दोनों शराब के नशे में धुत थे। चढ़त के दौरान घराती युवक बैंड के आगे नाच रहे थे। बारातियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की। इससे गुस्साए घरातियों ने बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने बारात में आई गाड़ियों के शीशे और लाइट तोड़ दीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लड़का-लड़की ने फेरे लिए। पुलिस ने टूटी गाड़ियों का हर्जाना दिलाकर बारात को विदा कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेदपाल पुंडीर का कहना है कि ग्रामीणों ने बारातियों से माफी मांगी। दोनों में फैसला कराकर बारात विदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें