फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए देनी पड़ती है रिश्वत

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को कदम-कदम पर रिश्वतखोरी से जूझना पड़ रहा है। यह बात विधानसभा के बजट चर्चा में क्षेत्रिय भाजपा विधायक विमला सोलंकी ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन हो या जमीन का नाम ट्रांसफर कराना हो हर जगह रिश्वत के काम नहीं होता। भ्रष्टाचार के चलते ही इस इलाके से उद्योगपति कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा आज विकास के घोड़े पर सवार हैं। लेकिन लेकिन भ्रष्टाचार के चलते सिकंदराबाद में उद्योग लगाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सिकंदराबाद तहसील को ग्रेटर नोएडा में शामिल करने अथवा सुपर नोएडा घोषित करने की मांग की। चर्चा के दौरान विधायक ने नगर पालिका परिषद गुलावठी को विद्युत व्यवस्था के हिसाब से एसटू श्रेणी में शामिल करने की भी मांग की। साथ ही खनन के नाम पर किसानों के शोषण की बात भी कहीं। पर बोलते हुए बिधायक ने कहा कि साधारण व्यक्ति मिट्टी का कोई काम नहीं कर सकता। अगर उसे एक ट्राली मिट्टी भी अपने खेत में डालनी है तो उसके लिए हजारों रुपये की रिश्वत देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें