फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का योगदान

Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का श्रेय बूथ कार्यकर्ताओं को देकर एक समारोह में उनका सम्मान किया। इस दौरान एटा, अलीगढ़ और बुलंदशहर के नवनिर्वाचित सांसदों का भी अभिनंदन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवादी कार्यकर्ता देश की जान और शान हैं। बड़ी जीत के बाद अब एकजुट होकर 2017 में विधानसभा चुनाव में फतह करने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

काला आम स्थित एक होटल में आयोजित ‘कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया, विशिष्ट अतिथि संासद भोला सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने बड़ी संख्या में मौजूद बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया और पगड़ी पहनाई। राजू भैया ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए कटिबद्ध है। सांसद डाक्टर भोला सिंह ने कहा कि अगला लक्ष्य अब यूपी के विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करना है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान का मान रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही, सतीश शर्मा, सतेंद्र शिशौदिया, देवेद्र लोधी, गिरीराज सिंह, देवराज सिंह, हिमांशु गर्ग, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, होशियार सिंह, महेश लोधी, लक्ष्मीराज सिंह, अजय त्यागी मौजूद रहे।

नहीं पहुंचे सांसद महेश शर्मा
गौतमबुद्धनगर के सांसद डाक्टर महेश शर्मा को भी सम्मान समारोह में शिरकत करनी थी, लेकिन वह पार्टी के काम से दिल्ली में व्यस्त होने के कारण शिरकत नहीं कर सके।
विज्ञापन

भाजपाइयों में गजब का जोश
समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपाई टोलियों में पहुुंचे। हाथ में झंडे लिए कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी, भाजपा और सांसद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। दोपहर में खासी गर्मी के बाद भी कार्यकर्ता समारोह में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें