फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने भेजा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद/गुलावठी। सिकंदराबाद टॉपर को मानव संसाधन विकास मंत्री ने बधाई दी है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में डिवाइन स्कूल के छात्र मयंक ने वाणिज्य विषय में तहसील टॉप किया था। सफलता पर स्मृति ईरानी ने पत्र भेज कर बधाई दी है। स्कूल के स्टाफ ने मयंक को बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुलावठी के मेधावी छात्र विनय कुमार चौहान को भी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र भेजा है। छात्र ने स्थानीय मॉडर्न एकेडमी से 12 वीं की परीक्षा 85 प्रतिशत के साथ पास की है। कारोबारी प्रताप वर्मा की पुत्री कीर्ति वर्मा को भी स्मृति ईरानी का पत्र मिला है। कीर्ति ने हापुड़ के एक विद्यालय से सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें