फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने डीएम के सामने सिर पटका, लहूलुहान

Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। साहब! चाहे मुझे मार डालो लेकिन हम जबरन अपनी जमीन नहीं देंगे। बाइपास निर्माण में उचित मुआवजे के लिए सुखलालपुर निवासी फरियादी ने डीएम के सामने ही फर्श पर सिर पटक कर लहूलुहान कर लिया। ग्रामीण की इस हरकत से मौजूद पुलिस- प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इससे नाराज एसएसपी ने ग्रामीण को शांति भंग के आरोप में ग्रामीण करने का निर्देश दे दिया। इस घटना से मुआवजे की समस्या लेकर आए अन्य किसानों में गुस्सा है। इस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील दिवस पर बाईपास निर्माण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर सुखलालपुर गांव से ग्रामीण आए थे। प्रशासन की तरफ से 711 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा निर्धारित किया गया है। जबकि ग्रामीण 15 हजार प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम ने 3 मार्च 2014 को मुआवजा बढ़ाने का आदेश दिया था। लेकिन उनका आदेश हवा-हवाई साबित हुआ। मुआवजा बढाने की मांग को लेकर ग्रामीण नरेंद्र डीएम और एसएसपी के सामने पहुंचकर अपना सिर फर्श पर पटकना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर लहूलुहान हो गया। नरेंद्र का कहना था कि चाहे उसे मार डालो वह उचित मुआवजे के बिना अपनी जमीन नहीं देगा। ग्रामीण की इस हरकत से नाराज एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया तो कोतवाली निरीक्षक राकेश कुमार उसे पकड़ कर बाहर ले गए। नरेंद्र की गिरफ्तारी से सुखलालपुर से आए अन्य ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान राजीव, बाबू सिंह, भीष्म सिंह, अमित कुमार, रतन सिंह, राजकुमार, लोकेश, सुखपाल, वेदप्रकाश आदि काफी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें