फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के घरों से उड़ाया माल

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात और सोमवार को चोरों ने एक के बाद एक कई घरों में ताबड़तोड़ चोरियों कीं। जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों और स्टाफ के घर चोरों ने खंगाल डाले। वहीं डिप्टी गंज में भी तीन दुकानों से माल साफ कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना डिप्टी गंज पुलिस चौकी के सामने तीन दुकानों में हुई। यहां महेश चंद गुप्ता की नमकीन की दुकान है। चोरों ने दुकान की छत काटकर हजारों का सामान साफ कर दिया। दुकान में कूदने के बाद पड़ोस में मुकेश कुमार और रामकुमार की दुकान में नकब लगाकर 50 हजार रुपये के नोटों की माला ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
दूसरी घटना जिला अस्पताल में बने डॉक्टरों के घरों में हुई। चार डॉक्टर मदनलाल अग्रवाल, एसके उपाध्याय, अशीष प्रकाश और एके दीक्षित अस्पताल परिसर में एक ही मकान में रहते हैं। चारों की दिन में ड्यूटी थी। दोपहर करीब 12 बजे चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ हजारों रुपये कैश चुरा लिया। पड़ोस में डॉ. दिनेश कुमार के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन कमरा अंदर से बंद था, इसलिए चोर नाकाम रहे। महिला अस्पताल में ही आया शैली जार्ज के घर से चोर लैपटॉप, आठ हजार रुपये और कीमती सामान ले उड़े। पीड़ितों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक के घर हजारों की चोरी
खुर्जा । मुनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एंबुलेंस चालक इटावा निवासी जनशेर सिंह रहता है। रविवार रात जनशेर मरीज लेकर कहीं गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर ताला तोड़ डाला। पीड़ित के मुताबिक चोर घर में रखे 2500 रुपये कैश, बर्तन और कपड़े उठा ले गए।

बंद मकान से लाखों का माल चोरी
पहासू/सिकंदराबाद/खानपुर(ब्यूरो)। मोहल्ला बहोरान स्थित बंद मकान से रविवार रात चोरों ने कैश-जेवरात सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित रवि गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले वह परिवार के साथ शादी-समारोह में शिरकत करने दिल्ली गया था। चोरों ने रविवार रात बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से 30,000 रुपये कैश, दो जोड़ी कुंडल, एक सोने की अंगूठी और नेकलेस चुरा लिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। एसओ श्यामलाल पांडेय ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं सिकंदराबाद में गांव कांवरा मोड़ स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल से रविवार रात चोरों ने मिड डे मिल के बर्तन सहित करीब बीस हजार से अधिक का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक रामचंद्र व डॉ. इरफान ने बताया कि सुबह जब वह लोग स्कूल पहुंचे तो कार्यालय सहित छह कमरों का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। कुल सामान की कीमत करीब बीस हजार रुपये थी। खानपुर में गांव लड़ाना के एक बंद मकान से रविवार रात चोर जेवर समेत लाखों का सामान ले गए। गांव निवासी नरेश चंद शर्मा इलाज कराने बेटे के पास दिल्ली गए थे। रविवार रात उनके बंद मकान से चोर सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, एक चैन और करीब दो किलो चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें