फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइकर्स ने राज मिस्त्री को मारी गोली, घायल

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। हाईवे बाईपास पर रविवार रात साइकिल सवार एक राज मिस्त्री को दो लोग गोली मार कर भाग गए। घायल को सरकारी अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहिंदा निवासी राज मिस्त्री नफीस (23) रविवार रात साइकिल से घर आ रहा था। हाईवे बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली पेट में लगने से नफीस घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसएचओ खुर्जा डीके शाही ने बताया कि नफीस का अपनी पत्नी से 15 दिन पूर्व पंचायत में अलगाव हुआ है। परिजन नफीस के ससुरालियाें पर जानलेवा हमला करने की आशंका जता रहे हैं।
लेनदेन में युवक को गोली मारी
बुलंदशहर। मोहल्ला साठा में तीन लोगों ने लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 8.30 बजे ऊपर कोट निवासी नसीम मोहल्ला साठा से निकल रहा था। तभी तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी और भाग गए। नसीम के चाचा अनीस ने हाजी नईम, वसीम और फैजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें