फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से रिटायर्ड फौजी दंपति का सिर कुचला

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। मांचड़ गांव में आबादी के 150 गज पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए शुक्रवार को परिवार के दो गुटों में पथराव हुआ। एक गुट ने फौजी दंपति का सिर ईट से कुचल दिया। स्थानीय अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दंपति ने दम तोड़ दिया। गांव में तनाव है।
विज्ञापन

एसओ जहांगीरपुर विजय बहादुर ने बताया कि मांचड़ गांव में रिटायर्ड फौजी 70 वर्षीय जगवीर और उसकी पत्नी बिमलेश रहती है। उनका इकलौता बेटा हरेंद्र गाजियाबाद में रहता है। उन्होंने बताया कि ग्राम समाज के 150 गज के आबादी के पट्टे पर कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार को जगवीर की भाई और भतीजों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों पथराव शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड फौजी जगवीर और उसकी पत्नी बिमलेश को दबोच लिया और ईट से उनका सिर कुचल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। रेफर के दौरान गाजियाबाद ले जाते समय दंपति की मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी पक्ष घर में ताला लगाकर फरार हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बेटे ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें