फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुकाने पर मारी थी गोली

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। हजरतपुर में हुई डेयरीकर्मी की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पचास हजार रुपये नहीं चुकाने पर सूदखोर ने डेयरीकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक आला कत्ल बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

एसओ देहात वीरेंद्र यादव ने बताया कि हजरतपुर निवासी 36 वर्षीय हरवीर उर्फ बहादुर की गांव के पास 29 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनका दावा है कि डेयरीकर्मी फोन आने पर ड्यूटी की कह कर घर से गया था और अगले दिन उसका शव खेतों में पड़ा मिला था। बुधवार को पुलिस ने हजरतपुर निवासी सूदखोर जुगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्याकंाड का खुलासा कर पुलिस को बताया कि हरवीर को उसने पचास हजार रुपये ब्याज पर उधार दिए थे, लेकिन तगादे के बाद भी हरवीर रुपये वापस नहीं कर रहा था। कई बार उसने तगादा किया था। हर बार वह कोई न कोई बहान बनाकर उसे टाल देता था। इसी वजह से परेशान होकर उसने ड्यूटी पर जाते समय हरवीर को कनपटी पर गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें