फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेहोश कर लूटा

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। प्राइवेट बस में नशीली कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर जहरखुरानी गैंग ने मंगलवार रात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूट लिया। लूटपाट के बाद गैंग के सदस्य उसे मूड़ाखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। बुधवार सुबह बेहोश मिले इंजीनियर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में यूनीवर्सिटी मार्ग में रहने वाला मुकुल तोमर नोएडा स्थित एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मंगलवार रात बस से अलीगढ़ जा रहा था। साथ की सीट पर बैठे जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने मुकुल को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और बेहोश होने पर उसका लैपटॉप, 2700 रुपये, सेलफोन लूट लिया। गिरोह के सदस्य ने मुकुल को मूड़ाखेड़ा के पास हाईवे के किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह बेहोश मिले मुकुल को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन मुकुल को अलीगढ़ लेकर चले गए।

एक लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया
डिबाई (ब्यूरो)। कस्बे की एसबीआई शाखा के बाहर खड़ी बाइक से शातिरों ने बुधवार दोपहर एक लाख रुपयों से बैग उड़ा दिया। कोतवाली निरीक्षक केएन मिश्रा ने बताया कि गांव उमरारी निवासी प्यारे लाल का पुत्र मनोज दूध का व्यवसाय करता है। मनोज ने पीएनबी से दोपहर एक बजे एक लाख रुपये निकाले थे। उसके बाद मनोज मुख्य एसबीआई शाखा पर आकर एटीएम से पिताजी के खाते बैलेंस चेक करने लगा। तभी एक लाख रुपयों से भरा बैग किसी ने गायब कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें